रेडमी नोट 9 के बारे में सब कुछ हिन्दी में - फ्लैगशिप लेवल फोन ???? 🔥🔥🔥🔥
Introduction Xiaomi ने Redmi Note 9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय मार्केट में यह रेडमी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले Xiaomi ने मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9 चार रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है और यह मार्केट में Redmi Note 8 के अपग्रेड के तौर पर आया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में यह हैंडसेट 25 प्रतिशत बड़ी बैटरी के सात आता है। रेडमी नोट 9 में यूज़र्स को 6 जीबी तक रैम मिलेगा। मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Samsung Galaxy A21s, Oppo A9 2020 और Vivo S1 Pro जैसे हैंडसेट से होगी। Redmi Note 9 price in India, availability details रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल वाला है। इस...